संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत

कालपी( जालौन ) बीती शाम 40 वर्षीय युवक की अचानक आकस्मिक मृत्यु हो गई घटना में परिजनों ने हत्या की अशंका जताई।
पुलिस के मुताबिक नई बस्ती राम चबूतरा निवासी रामायण पुत्र कढोरे अहिरवार सोमवार की शाम अपने घर से निकल कर नगर में स्थित पेट्रोल पंप के सामने सर्विस रोड के किनारे बैठा था वही कुछ क्षणिक बाद अचानक आकस्मिक मृत्यु हो गई मृत्यु की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तत्काल परिजन घर से रोते बिलखते हुए घटनास्थल में आकर युवक को मृतक अवस्था में देखा परिवार के बीच कोहराम मच गया एवं घटना की सूचना पाकर मोहल्ले बासी लोग आकर दुख प्रकट करने लगे घटना की सूचना प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी को मिली तत्काल टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र को मृतक युवक का पंचनामा भरने की कार्रवाई के निर्देश दिए निर्देश मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस बल साथ घटनास्थल में पहुंचकर परिजनों की मौजूदगी में युवक मृतक शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही की तथा मृतक शव को पुलिस अभिरक्षा में जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम हाउस भेजा घटना के बारे में प्रभारी निरीक्षक ने अवगत कराया कि युवक की आकस्मिक मृत्यु हुई है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का पता चलेगा उसी के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें