कालपी(जालौन) चौकी प्रभारी ने गस्त दौरान अलग-अलग जगह से दो लोगों को गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना पुलिस बल के साथ रविवार को नगर में भ्रमण कर रहे थे वहीं उत्पाद मचाने की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने मोहल्ला राजेपुरा निवासी दीपेंद्र अहिरवार पुत्र बृजपाल सिंह तथा राम चबूतरा निवासी नसीब पुत्र स्वर्गीय मलिक समेत दोनों लोग अपने-अपने मोहल्ले में गाली गलौज कर माहौल को खराब कर रहे थे तभी दोनों लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटना में कालपी पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डॉक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













