पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का किसानों को सजीव प्रसारण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कानपुर देहात भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का शुभारंभ पश्चिमी बंगाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, दलीपनगर, कानपुर देहात में किया गया, जहां प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अश्वनी कुमार जिला पंचायत सदस्य चौबेपुर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पी एम किसान योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए वरदान साबित हुई है। इस योजना के तहत किसानों को *प्रति वर्ष 6000 रुपये की आर्थिक सहायता 2000-2000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में डी बी टी के माध्यम से प्रदान की जाती है।
कानपुर मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक धर्मेंद्र कुमार द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में और प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की योजना के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी , 23वीं किस्त के अंतर्गत जनपद कानपुर देहात के किसानों के खातों में की धनराशि 1145.96 करोड़ अंतरित की गई है। अब तक जनपद में इस योजना से 375371* किसान परिवार इस योजना से लाभान्वित हो रहे है।इस अवसर पर किसानों की ई के वाए सी, भू-लेख सत्यापन एवं आधार सीडिंग* से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु विशेष काउंटर भी लगाए गए। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को बताया गया कि जिन किसानों की किस्त किसी कारणवश रुकी हुई है, वे अपने निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर, कृषि विभाग कार्यालय या लेखपाल से संपर्क कर e-KYC एवं भू-अभिलेखों का सत्यापन अवश्य करा लें।
कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी जिला कृषि अधिकारी कानपुर देहात प्राची पांडे द्वारा विभागीय योजनाओं एवं बीज खाद की पर अनुदान के बारे में जानकारी दी गई केवीके के वैज्ञानिक डॉ खलील खान द्वारा मिट्टी विज्ञान से संबंधित जानकारी दी गई की संतुलित उर्वरकों का प्रयोग , प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ावा आदि पर तकनीक की जानकारी साझा की,। गृह वैज्ञानिक डॉक्टर निमिषा अवस्थी ने भी किसानों को संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर शशिकांत द्वारा किया गया।तहसील स्तरीय कृषि कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान भाई-बहन उपस्थित रहे।









