कानपुर नगर। समाजवादी पार्टी छात्र सभा के कानपुर देहात के निवर्तमान ज़िला उपाध्यक्ष मोहम्मद फरीद शाह ने कानपुर नगर में प्रदेश सचिव हाजी अकील खान एवं आशीष चौबे के आवास पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंतनगर से विधायक चाचा शिवपाल सिंह यादव से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान मोहम्मद फरीद शाह ने चाचा शिवपाल सिंह यादव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने उन्हें पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं को संगठन से जोड़कर मजबूती के साथ कार्य करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
मोहम्मद फरीद शाह ने बताया कि चाचा शिवपाल सिंह यादव का मार्गदर्शन उनके लिए प्रेरणास्रोत है और वे पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।
इस आत्मीय मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई और आगामी समय में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने इस भेंट को उत्साहवर्धक बताते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक क्षण बताया।












