कानपुर देहात जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के कुशल निर्देशन में नूपुर श्रीवास्तव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा जिला कारागार, कानपुर देहात का आकस्मिक निरीक्षण/विधिक शिविर का आयोजन किया गया। दौरान निरीक्षण बन्दियों से मुलाकात कर उनके रहने खाने सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की गयी व महिला बन्दियों से मुलाकात कर उन्हें विधिक सहायता के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी। महिलाओं के साथ रह रहे बच्चों के रहने खाने व शिक्षा सम्बन्धी सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। दौरान निरीक्षण जेल अधीक्षक, जेलर, उपजेलर इत्यादि मौजूद रहे।









