उरई में 18 जून को लगेगा किसान मेला, खरीफ गोष्ठी और प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन

मुख्य विकास अधिकारी के०के० सिंह ने समस्त भूमि संरक्षण अधिकारी (कृषि विभाग) जनपद जालौन,समस्त उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी जनपद जालौन ,समस्त खण्ड विकास अधिकारी जनपद जालौन को बताया कि मुख्य सचिव , उ०प्र० शासन, लखनऊ के शासनादेश दिनांक 01 जून, 2026 के क्रम में दिनांक 18-06-2026 को अपरान्ह 03.00 बजे नवीन तहसील भवन परिसर, उरई में जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी ‘एवं किसान मेला प्रदर्शनी / प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।उक्त के क्रम में आपको निर्देशित किया जाता है कि आप अपने अधीनस्थ कार्यरत कर्मचारियों के क्षेत्र से प्रत्येक कर्मचारी द्वारा कम से कम 10-10 क्षेत्रीय कृषकों की जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी एवं किसान मेला प्रदर्शनी / प्राकृतिक खेती कार्यशाला में भागीदारी कराना सुनिश्चित करें तथा आप भी स्वयं उपस्थित रहें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें