कानपुर देहात। पुलिस कार्यालय के मुख्य सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद की उपस्थिति में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों और बीट आरक्षियों के साथ कानून व्यवस्था, जनशिकायतों के निस्तारण, डिजिटल पुलिसिंग और महिला सुरक्षा को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।
गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का मौके पर जाकर दोनों पक्षों की उपस्थिति में पारदर्शी ढंग से निस्तारण किया जाए तथा विधिक साक्ष्यों के आधार पर आख्या प्रस्तुत की जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
बैठक में ‘यक्ष’ (YAKSH) ऐप पर बीट आरक्षियों द्वारा की जा रही फीडिंग और दैनिक कार्यों की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि सभी बीट आरक्षी अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं स्थानीय गतिविधियों से संबंधित जानकारी ऐप पर समय-समय पर अपडेट करें, जिससे अपराध नियंत्रण और प्रभावी हो सके।
महिला सुरक्षा को लेकर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने एंटी रोमियो स्क्वाड टीमों को स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित गश्त करने के निर्देश दिए। वहीं मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों को गांवों और वार्डों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा, जनसुनवाई और डिजिटल पुलिसिंग शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं तथा इनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गोष्ठी में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, आईजीआरएस सेल प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित










