भोगनीपुर कानपुर देहात। कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां बाईपास में ममता नर्सिंग होम के सामने एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने एक कार में जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार आगे चल रहे वाहन से टकराकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें शिवानी पाठक पत्नी अभिषेक उम्र लगभ 35 वर्ष निवासी ग्राम अवैदेपुर थाना सिरसा एवं
जालौन के ग्राम देहगंवा निवासी सुनीता पत्नी वीरेंद्र उम्र लगभग 65 वर्ष वीरेंद्र उम्र लगभग 75 वर्ष शुभी उम्र लगभग 30 वर्ष घायल हो गए सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां ले जाया गया गया जहां मौजूद चिकित्सक डॉ आरती ने घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद सुनीता पत्नी वीरेंद्र और शिवानी पाठक को जिला अस्पताल अकबरपुर के लिए रेफर कर दिया।
घायलों ने बताया कि वे बिठूर से सोमवती अमावस्या की पूजा कर एवं मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे थे
अबू अज़हरी
संवाददाता जनसंदेश 24













