केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में उद्यमी संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन

 

कानपुर देहात केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी के निर्देशन व मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है उसी क्रम में आज जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, कानपुर देहात द्वारा आज द फर्न होटल, रानियां, कानपुर देहात में उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के लगभग 50-60 उद्यमियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर उद्योग एवं व्यापार से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव एवं समस्याएं रखीं। कार्यक्रम में प्रभात यादव, उपायुक्त उद्योग, कानपुर देहात द्वारा उपस्थित उद्यमियों का स्वागत करते हुए शासन द्वारा संचालित औद्योगिक एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा जनपद में औद्योगिक विकास को गति देने हेतु उद्यमियों से सुझाव प्राप्त किए गए।
इस अवसर पर अनुराग मालवीय (जोन अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती), राजीव माहेश्वरी (अध्यक्ष, रानियां सहकारी समिति, कानपुर देहात), उदयवीर सिंह, विक्रम दुबे, हिमांशु सिंह एवं एस.के. सिंह सहित जनपद के अनेक प्रमुख उद्यमी उपस्थित रहे।
संवाद कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता, निवेश प्रोत्साहन, विपणन सहायता, बैंक ऋण एवं विभागीय प्रक्रियाओं के सरलीकरण से संबंधित सुझाव प्रस्तुत किए गए। प्रभात यादव, उपायुक्त उद्योग द्वारा उद्यमियों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उनके यथाशीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी), विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, एमएसएमई पॉलिसी 2022, तकनीकी यूनियन योजना एवं अन्य उद्योग प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में नवनीत कुमार (उद्यमी मित्र), महिपाल सिंह (प्रधान सहायक) एवं विपिन सोनकर (कम्प्यूटर ऑपरेटर, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, कानपुर देहात) का विशेष सहयोग रहा।
अंत में सभी प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा उद्योग एवं प्रशासन के मध्य समन्वय को और सुदृढ़ बनाने हेतु भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर बल दिया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें