मूसानगर कानपुर देहात। क्षेत्र अंतर्गत नयापुरवा गांव के किनारे निकली यमुना नदी में गांव के बच्चों के साथ नहाने गए दो किशोरियों को डूबता देख बचाने गए युवक समेत एक किशोरी नदी में डूबी। मौके पर पहुंचे स्थानीय गोताखोर कई घंटे की मस्कट के बाद भी डूबे युवक व किशोरी को नहीं ढूंढ पाए सूचना पर मैं फोर्स बल के साथ थाना प्रभारी अमित वर्मा घटनास्थल का जायजा लेते हुए सक्षम अधिकारियों को घटना की जानकारी दी मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही नायब तहसीलदार अभिनव चतुर्वेदी लेखपाल राघवेंद्रसिंह लेखपाल प्रवीण कुमार शुक्ला फायर ब्रिगेड उप निरीक्षक हरिओम पचौरी कांस्टेबल संदीप कुमार कांस्टेबल पवन साहू चालक कवि खान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पति विनोद पूजा निषाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर परिवार पीड़ित से मिलकर हर संभव मदद दिलाए जाने का शासन दिया मौके पर मौजूद जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच रही है। डूबने से बची किशोरी ज्योति बदहवास है और गुमसुम सी बैठी रही। घटना के दृश्य सामने देखने के कारण उसका रो रो के बुरा हाल है।
नयापुरवा निवासी सुनील की पत्नी विनीता ने बताया वह अपनी पुत्री जानवी उर्फ भूरी 10 के साथ घर पर अकेली रहती है पति सूरत में प्राइवेट नौकरी करते हैं। रविवार सुबह पुत्री गांव के अन्य बच्चों के साथ नदी की तरफ चली गई। थोड़ी देर बाद गांव में सूचना पहुंची कि कुछ बच्चे नदी में डूब रहे हैं। वही मौके पर मौजूद सिद्ध गोपाल उर्फ अनंतराम अपने गांव की ही जानवी व ज्योति 15 पुत्री अनिल को डूबता देख नदी में बचाने के लिए छलांग लगा दी। लेकिन वह केवल ज्योति को ही बचा पाया। लेकिन तब तक भूरी गहरे पानी में डूब चुकी थी उसे बचाने के चक्कर में सिद्ध गोपाल भी गहरे पानी में डूब गया। जानकारी पर गांव की ही कुछ महिलाएं बचाने के लिए नदी में तू भी जो गहरे जल स्तर पर पहुंच गए जो डूबने लगे जिनको मौजूद लोगों ने बचा कर बाहर निकाला












