कानपुर देहात के राजपुर मे चार दिन से टांसफार्मर खराब जेई के आश्वासन के बाद भी 150 घरो मे बिजली गुल

 

कानपुर देहात के राजपुर कस्बे मे ब्लाक परिसर में रखा 400, केवीए का टांसफार्मर पिछले चार दिनों से ख़राब पडा है एचटी खुटी जलने के कारण शनिवार दोपहर 1,बजकर 48,मिनट तक इसे बदला नहीं जा सका था इससे अंबेडकर नगर और अशोक नगर के लगभग 150,, घरों मे बिजली आपूर्ति ठप है बिजली गुल होने से ग्रामीण भीषण गर्मी मे परेशान है महिलाएं और छोटे बच्चे विशेष रूप से प्रभावित है घरों मे लगे इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो चुकें हैं जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई है बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों मे आक्रोश व्याप्त है जैनपुर के अवर अभियंता राहुल साहू ने शुक्रवार शाम तक टांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया था लेकिन यह आश्वासन पूरा नहीं हो सका शौकत अली इमाम अली तौफीक राईन और राजू जैसे स्थानीय निवासियों ने बताया कि सूचना देने के बावजूद चार दिनों से टांसफार्मर नही बदला गया तो वे पावर हाउस पहुंच कर बिजली विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे अवर अभियंता राहुल साहू ने बताया कि शुक्रवार रात को पुखरायां और काधी से टांसफार्मर लाने का प्रयास किया गया था लेकिन टाली और टायर खराब होने के कारण यह संभव नहीं हो सका उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है और कानपुर वर्कशाप से नया टांसफार्मर लाया जा रहा है उन्होंने जल्द ही आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया

संवाददाता
साहिल कटियार
सिकंदरा कानपुर देहात

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें