थाना कुठौंद में समाधान दिवस का आयोजन के संपन्न होने के बाद धर धमके ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही

 

फरियादियों की सुनी शिकायतें सम्बंधित कर्मचारियों को बैगैर कोई बिलम्बता के निस्तारण करने का दिए आदेश

कुठौंद (जालौन)। वरिष्ठउपनिरीक्षक शीलबंत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ थाना समाधान दिवस, आठ शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देशराजस्व विभाग से संबंधित रहीं सभी शिकायतें, वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई पर दिया जोर जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से माह के द्वितीय शनिवार को कुठौंद थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ उपनिरीक्षक शीलबंत सिंह ने की। समाधान दिवस के दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में कुल आठ शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें सभी शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। प्राप्त प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका, लेकिन वरिष्ठ उपनिरीक्षक शीलबंत सिंह ने संबंधित राजस्व कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार परीक्षण कर समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है । भले ही समाधान दिवस संपन्न होने के बाद आए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही उन्होंने अपना कड़ा रुख करते हुए कहा किसी भी शिकायत को लंबित नहीं रहने दिया जाएगा। शिकायतों का निस्तारण अति शीघ्र करने की जिम्मेदारी निभाएं। वरना किसी भी राजस्व कर्मचारी को बक्सा नहीं जाएगा। थाना समाधान दिवस शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से पुलिस एवं राजस्व विभाग संयुक्त रूप से लोगों की समस्याओं का निराकरण करते हैं। उन्होंने उपस्थित पुलिस विभाग के कर्मचारी एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखें तथा फरियादियों को अनावश्यक परेशान न होने दें।
उन्होंने यह भी कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण से ही शासन की मंशा को धरातल पर साकार किया जा सकता है।
समाधान दिवस में उपस्थित रहे उपनिरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी, उपनिरीक्षक छविराम, उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, कांस्टेबल कपिल देव, रवि गुप्ता, शरद यादव, बिल्लू राणा, प्रवीण शर्मा तथा ब्रजेश कुमार मौजूद रहे। वहीं राजस्व विभाग की ओर से लेखपाल विक्रम सिंह, नैन्सी, रामजी मिश्रा, अभय सिंह, अशोक कुमार एवं अजय कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला क्राईम रिपोर्टर -अनूप मिश्रा

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें