भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात जिला कार्य समिति की बैठक भाजपा पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई कार्य समिति में जिले के 18 मंडलों की समीक्षा की गई बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने की रणनीति तय की गई एवं जिले में चल रहे अभियानों की प्रगति कार्ड कार्य समिति में रखा गया जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने कार्य समिति को संबोधित करते हुए कहा आगामी 17 जून को इको पार्क में जिले का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन किया जाएगा इस सम्मेलन में प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे इस सम्मेलन में सभी चारों विधानसभाओं के प्रबुद्ध वर्ग डॉक्टर वकील व्यवसाय शिक्षाविद आदि शामिल होंगे एवं इको पार्क में 12 साल विकसित भारत की प्रदर्शनी लगाई जाएगी 19 जून को किसान गोष्ठी जैविक खेती पर प्रदर्शनी इको पार्क में आयोजित की जाएगी जिसमें चारों विधानसभा के किसान सम्मिलित होंगे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे 15 जून को प्रगति पथ यात्रा आयोजित की जाएगी जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को विपक्षियों के प्रोपेगेंडा से सजग रहकर डबल इंजन की सरकार की विकास योजनाओं को जनता के बीच ले जाने के लिए कहा इस दौरान महा मंत्री बबलू शुक्ला सत्यम सिंह चौहान उपाध्यक्ष नीरज पांडे के पी सिंह अंशू तिवारी योगराज राजपूत ऋषी सिंह सुप्रिया गुप्ता निर्मला दीक्षित राखी कक्कड़ आशीष दीक्षित विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी रहे












