केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अधिवक्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित

कानपुर देहात केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” थीम आधारित विभिन्न जन-जागरूकता एवं जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत अधिवक्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन अकबरपुर तहसील सभागार में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला जी ने की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष  रेणुका सचान, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
संवाद कार्यक्रम के दौरान  राज्य मंत्री द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु संचालित विभिन्न अभियानों की जानकारी अधिवक्ताओं के साथ साझा की गई। साथ ही उपस्थित अधिवक्ताओं से सुझाव प्राप्त करते हुए शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में उनकी सहभागिता का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में अधिवक्ताओं द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए तथा सरकार द्वारा विगत वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों एवं जनहितकारी पहलों पर सकारात्मक चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रबुद्ध वर्ग के साथ संवाद स्थापित कर जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, अधिवक्ता गण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें