जिलाधिकारी के निर्देशन में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आयोजित हुई बाढ़ मॉक ड्रिल-2026

कानपुर देहात – जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात की बाढ़ प्रभावित तहसीलों भोगनीपुर एवं सिकंदरा में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के सहयोग से बाढ़ मॉक ड्रिल-2026 का सफल आयोजन किया गया।
इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य संभावित बाढ़ की स्थिति में प्रशासनिक तैयारियों का परीक्षण करना तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों की क्षमता को सुदृढ़ करना था। ड्रिल के माध्यम से जनपद प्रशासन ने आगामी संभावित बाढ़ के दृष्टिगत अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया।
मॉक ड्रिल के दौरान बाढ़ की आपातकालीन स्थिति का काल्पनिक परिदृश्य तैयार कर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। इसमें बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने, आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वित कार्रवाई का प्रदर्शन किया गया।
इस मॉक ड्रिल में पीएसी, होमगार्ड विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम, पुलिस प्रशासन, नहर विभाग, स्थानीय निकायों सहित अन्य संबंधित विभागों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
भोगनीपुर तहसील के ग्राम क्यूटरा बांगर तथा सिकंदरा तहसील के ग्राम बैजामऊ बांगर में इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के अभ्यास अत्यंत आवश्यक हैं।
जनपद प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि बाढ़ अथवा अन्य प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराएं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें