केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा/संवाद कार्यक्रम में जन-जागरूकता एवं महिला सशक्तीकरण का दिया गया संदेश

 

कानपुर देहात। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” थीम के अंतर्गत आज पी०एम० श्री राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, पुखरायां, जनपद कानपुर देहात के प्रांगण में एक विशाल जनसभा/संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माध्यमिक शिक्षा विभाग, कानपुर देहात द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में जिले के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं नवोदित कार्यकर्ताओं द्वारा जन-जागरूकता, सामाजिक चेतना तथा महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद पुखरायां पूनम दिवाकर, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सिसोदिया, वंशलाल कटियार, राजेश सचान, सदस्य प्रांतीय समिति फूलचन्द्र कठेरिया, अशोक सचान (प्रतिनिधि मा० कैबिनेट मंत्री) तथा जितेन्द्र त्रिपाठी (जिला मंत्री, भाजपा) सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विस्तारपूर्वक उपस्थित जनसमूह के समक्ष रखी। साथ ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु सरकार की भावी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया तथा उनसे संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक, कानपुर देहात द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें