बिना अनुमति मिट्टी खनन पर तहसील प्रशासन की कार्रवाई, जेसीबी मशीन पकड़ी

रसूलाबाद कानपुर देहात। बिना अनुमति के एक स्थान से दूसरे स्थान पर मिट्टी डलवाए जाने की शिकायत पर राजस्व विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन को पकड़ लिया। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
रसूलाबाद क्षेत्र के राना इटाहा गांव में बिना अनुमति मिट्टी खनन एवं परिवहन किए जाने की सूचना तहसील प्रशासन को मिली थी। शिकायत के आधार पर मौके पर पहुंचे कानूनगो कुंवर सिंह ने जांच की, जहां एक खेत से जेसीबी के माध्यम से मिट्टी निकालकर दूसरी जगह डलवाई जा रही थी। राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से मिट्टी खनन एवं परिवहन करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें