राजपुर में टांसफार्मर केवल मे लगीं आग 50 घरों में 21 घंटे से बिजली गुल गर्मी से लोग बेहाल

 

राजपुर कस्बे के कन्हैया नगर मोहल्ले में मंगलवार रात तक टांसफार्मर की केवल मे आग लगने से लगभग 50 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई तेज धामके के साथ हुई इस घटना के कारण बुधवार शाम 7 बजे तक भी बिजली बहाल नहीं हो पाई जिससे करीब 21 घंटे तक लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे यह घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे राजपुर बस स्टेंड के पास मुग़ल सड़क किनारे रखें 63 केवीए के विधुत टांसफार्मर में हुई टांसफार्मर से कैनैया नगर मे 50 घरों में बिजली आपूर्ति की जाती है केबल मे आग की लपटे देखकर स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए लोगों ने तत्काल विधुत विभाग को सूचना दी जिसके बाद आपूर्ति बंद कराईं गई और पानी डाल कर आग बुझाई गई मौके पर पहुंचे विधुत विभाग के लाइन मैन जयदीप ने जांच के दौरान केबल जलने की पुष्टि की कर्मचारियों ने टांसफार्मर से दोबारा फ्यूज जोड़कर आपूर्ति चालू करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली बिजली बहाल न होने के कारण पूरी रात लोगों को उमस भरी गर्मी में जागकर बितानी पड़ी बुधवार शाम 7 बजे तक भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ था राजपुर के अवर अभियंता जेई राहुल साहू ने बताया कि गर्मी के कारण लोड बढ़ने से केबल जल गई थी उन्होंने जानकारी दी कि जली हुई केबल को बदलकर आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल करने का काम जारी है

संवाददाता
साहिल कटियार सिकंदरा
कानपुर देहात

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें