उरई प्रा०जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि सर्वे कमिश्नर वक्फ उ०प्र० लखनऊ के पत्र दिनांक 03.06.2026 के द्वारा उम्मीद पोर्टल पर वक्फ सम्पत्तियों का रिजेक्ट होने का कारण मुख्य रूप से वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन की तारीख, वक्फ के क्रियेशन की तारीख, वक्फनामा / धारा-37/ सम्पत्ति से सम्बन्धित राजस्व अभिलेख अपलोड न किये जाने के कारण रिजेक्ट हो गयी है, जोकि मेकर / मुतवल्ली के स्तर से सही किया जाना है, जिसके कम में उनके द्वारा उम्मीद पोर्टल पर रिजेक्ट वक्फ सम्पत्तियों को जनपद स्तर पर ही सम्बन्धित मेकर (मुतवल्ली / प्रशासक) द्वारा रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से लॉगिन कराकर की गयी त्रुटि को दिनांक 05.06.2026 तक प्रत्येक दशा में सही कराये जाने की अपेक्षा की गयी है, जिससे कि वेरिफायर / अप्रूवर के स्तर पर अन्तिम कार्यवाही की जा सके।अतः जनपद जालौन के सुन्नी एवं शिया वक्फ सम्पत्तियो के मुतवल्लियों को सूचित किया जाता है कि उम्मी पोर्टल पर वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन की तारीख, वक्फ के कियेशन की तारीख, वक्फनामा/धारा-37/सम्पत्ति से सम्बन्धित राजस्व अभिलेख अपलोड न किये जाने के कारण जो वक्फ सम्पत्तियाँ रिजेक्ट हो गयी है, उनको सम्बन्धित मेकर / मुतवल्ली अपने स्तर से जनपद स्तर पर ही अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से लॉगिन कराकर की गयी त्रुटि को दिनांक 05.06.2026 तक प्रत्येक दशा में सही कराया जाना सुनिश्चित करें, जिससे कि वेरिफायर/अप्रूवर के स्तर पर अन्तिम कार्यवाही की जा सके।इसके साथ ही बोर्ड द्वारा नियुक्त मुतवल्ली / कॉर्डिनेटरों को निर्देशित किया जाता है कि बोर्ड के निर्देशानुसार रिजेक्ट वक्फ सम्पत्तियों का सही डाटा पोर्टल पर समयन्तर्गत फीड कराना सुनिश्चित करें। वक्फ सम्पत्तियों का विवरण उम्मीद पोर्टल पर फीड कराये जाने के सम्बन्ध में कार्यालय स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित की गयी है, जिसमें कनिष्ठ सहायक जालौन मो० नं0-6394936192 को डेस्क प्रभारी नामित किया गया है।













