सूर्या चौहान हत्याकांड के शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग , मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

 

राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश महामंत्री अरविंद सिंह सेंगर ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की

रसूलाबाद कानपुर देहात। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश महामंत्री अरविंद सिंह सेंगर के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी रसूलाबाद शिखा संखवार को सौंपा गया।
ज्ञापन में गाजियाबाद में ईद के दिन हुई सूर्या चौहान की निर्मम हत्या के मामले में फरार चल रहे शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि सूर्या चौहान हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद भी सभी आरोपी कानून के शिकंजे में नहीं आ सके हैं, जिससे आम जनमानस में आक्रोश व्याप्त है। संगठन ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराते हुए शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश महामंत्री अरविंद सिंह सेंगर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने के लिए अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सूर्या चौहान की हत्या केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं बल्कि समाज की शांति और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना है। यदि दोषियों को समय रहते गिरफ्तार नहीं किया गया तो इससे अपराधियों के हौसले बुलंद होंगे।
उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दिलाई जाए ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी ऐसी घटना को अंजाम देने का साहस न कर सके।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला उपाध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद जितेंद्र मिश्रा शिवा ठाकुर अभिषेक सिंह छोटू कश्यप गोविंद कुमार विकास यादव सचिन कुमार प्रांशु ठाकुर अरविंद कुमार अभिषेक सिंह वैभव त्रिपाठी सहित संगठन के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें