रूरा और डेरापुर में पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कानपुर देहात। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने रूरा और डेरापुर कस्बों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की।
पुलिस अधिकारियों ने रूरा कस्बे में अकबरपुर रोड स्थित शिवाजी नगर से डेरापुर रोड भटौली तिराहा तक तथा डेरापुर कस्बे के सर्राफा बाजार एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बाजारों, संवेदनशील स्थलों और प्रमुख मार्गों पर निगरानी रखते हुए लोगों से संवाद स्थापित किया गया तथा उनकी समस्याएं और सुझाव सुने गए।
गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई। बिना नंबर प्लेट के वाहनों, संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की चेकिंग की गई। साथ ही पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में सतर्क निगरानी बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और राहगीरों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जागरूकता प्रदान की तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए पैदल गश्त, वाहन चेकिंग और अन्य सुरक्षा अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा कानपुर देहात पुलिस जनता की सुरक्षा, सेवा और विश्वास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें