मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक का शव पेड़ से लटका मिला, क्षेत्र में सनसनी

कुठौंद जालौन। थाना कुठौंद क्षेत्र के ग्राम बावली में उस समय सनसनी फैल गई जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक का शव बाहर गांव खेत में खड़े बबूल के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। मृतक की पहचान पिंटू राठौर उर्फ वीर सिंह उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र रामबाबू राठौर निवासी बावली थाना कुठौंद के रूप में हुई है
परिजनों के अनुसार युवक काफी समय से मानसिक बीमारी से ग्रस्त था । उसका लगभग चार वर्षों से आगरा में उपचार चल रहा था। मंगलवार को उसका शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटका मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची कुठौंद पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मृतक के शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए विच्छेदन गृह उरई भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत से गांव में शोक का माहौल है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें