कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने मंगलवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने भी अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का संज्ञान लिया।
पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतें सुनीं और निष्पक्ष एवं न्यायपूर्ण कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याओं को सुना। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आमजन को त्वरित न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता है। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।










