कानपुर देहात।अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कानपुर देहात पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान थाना भोगनीपुर पुलिस ने वर्ष 2003 के एक मामले में वांछित वारंटी रमाकान्त तिवारी निवासी जैनपुर, थाना राजपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
वहीं थाना राजपुर पुलिस ने तीन अभियुक्तों शैलेन्द्र सिंह उर्फ छोटू, रणदीप एवं रोशन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई दो भैंसें, एक अवैध चाकू तथा घटना में प्रयुक्त लोडर बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इसके अलावा शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 29 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।












