कानपुर देहात में विशेष अभियान, 474 वाहनों के चालान कर वसूला गया 31.73 लाख रुपये शमन शुल्क

कानपुर देहात। सुरक्षित यातायात व्यवस्था और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कानपुर देहात पुलिस ने यातायात एवं थाना पुलिस की संयुक्त टीमों के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में संचालित इस अभियान के तहत मोडिफाई साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर, फाल्टी नम्बर प्लेट तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
अभियान के तहत 31 मई 2026 को रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग की गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध वाहनों को रोककर उनके साइलेंसर, हॉर्न और नम्बर प्लेट की जांच की तथा ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से चालकों की जांच की।
कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 474 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही उल्लंघनकर्ताओं से 31 लाख 73 हजार 500 रुपये का शमन शुल्क वसूल कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने मोडिफाई साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर, फाल्टी नम्बर प्लेट और नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी ऐसे आकस्मिक अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें