एसीएमओ डॉ. एस् एल वर्मा के औचक निरीक्षण में अपंजीकृत मिले केंद्र, बिना रजिस्ट्रेशन चलने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही
कानपुर देहात अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कानपुर मंडल और जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में झोलाछाप क्लीनिक, पैथोलॉजी और निजी नर्सिंग होम पर छापेमारी की जा रही है।
गुरुवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस,एल वर्मा ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपंजीकृत और अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी एवं क्लीनिक को सील कर दिया गया।
सील किए गए केंद्र:
1. आरएनएम हॉस्पिटल लैब एवं पैथोलॉजी, राजपुर कानपुर देहात
2. देव डेंटल क्लीनिक, राजपुर, कानपुर देहात
3. प्रिंस डेंटल क्लीनिक, राजपुर, कानपुर देहात
4. डॉ. दिनेशचन्द्र सचान, सिकन्दरा हरिहरपुर रोड, कानपुर देहात
5. पाली क्लीनिक, डॉ. अशोक कुमार कटियार, सिकन्दरा कानपुर देहात
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एल वर्मा ने बताया कि इसके अतिरिक्त अन्य बिना पंजीकरण या नवीनीकरण के संचालित क्लीनिक और पैथोलॉजी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।








