बिजली कनेक्शन कटने पर ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर सौंपा शिकायती पत्र

विद्युत विभाग बोला– बकाया बिल और बिना कनेक्शन बिजली उपयोग पर हुई कार्रवाई

कालपी जालौन – ग्राम शेखपुर बुल्दा मदारपुर में बिजली आपूर्ति बाधित होने के मामले को लेकर ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी के नाम शिकायती पत्र सौंपा और समस्या के समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की बिजली कटने से उन्हें विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने शिकायती पत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। इस दौरान रिंकल, बाबू, दयाशंकर, प्रदीप कुमार, वीरेंद्र, उदयप्रकाश पुजारी, सुंदरलाल, रमाकांत, कैलाश सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम की महिलाएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
उधर विद्युत विभाग के जेई सत्यप्रकाश ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन नहीं हैं अथवा जिन पर लंबे समय से बिजली बिल की बकाया राशि है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई है।
जेई सत्यप्रकाश के अनुसार गांव में कुल लगभग 9 विद्युत कनेक्शन हैं, जिनमें से अधिकांश पर बिजली बिल बकाया है। उन्होंने बताया कि शेष भवन स्वामियों से भी कई बार विद्युत कनेक्शन लेने के लिए कहा गया, लेकिन कनेक्शन नहीं लिए जाने के कारण विभाग ने कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में पेयजल संकट जैसी स्थिति नहीं है। गांव में सोलर ऊर्जा संचालित पानी की टंकी की व्यवस्था है तथा हैंडपंप भी सुचारू रूप से काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ ग्रामीणों ने पेयजल समस्या का हवाला देकर मामले को प्रशासनिक स्तर पर जल्द संज्ञान में लाने की कोशिश की।
आक्रोशित ग्रामीण तहसील पहुंचे, जहां तहसीलदार अभिनव तिवारी ने शिकायती पत्र लेकर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
आर०एन०शुक्ला पत्रकार

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें