फरियादियों की समस्या को सुनकर निस्तारण करवाना तथा संचालित योजनाओं को पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता होगी-अमित खरे

कालपी जालौन नवागंतुक उप जिलाधिकारी ने कहां कि तहसील में आने वाले फरियादियों की समस्या को सुनकर यथा संभव निस्तारण करवाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। तहसील कैंपस कार्यालय में माधौगढ़ तहसील से तबादले पर आए नवागंतुक उप जिलाधिकारी अमित खरे ने चार्ज ग्रहण उपरांत तहसीलदार समेत समस्त स्टाफ से परिचय लेकर अपने अपने कार्यों को जिम्मेदारी समझ कर समय से कार्यों को निस्तारण करने के निर्देश दिए तथा मौजूद तहसीलदार ने बुके देकर स्वागत किया इसके उपरांत एक भेट अवगत कराया कि मैं बिहार प्रांत जनपद बेगूसराय का मूल निवासी हूं वर्ष 2016 नायब तहसीलदार पद पर तैनाती होकर जनता की सेवा करने का एक प्रथम अवसर प्राप्त हुआ था एवं प्रोन्नति होकर तहसीलदार पद पर तैनाती हुई थी प्रथम तैनाती जनपद गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर जनपद जालौन तहसील जालौन समेत जनपदों की तहसील में रहकर जनता की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ इसके उपरांत वर्ष 2025 माह दिसंबर में प्रोन्नति उप जिलाधिकारी पद पर हुई थी माधौगढ़ तहसील में न्यायिक उप जिला अधिकारी पद पर न्यायिक कार्यों में वादी हित मे सर्वोच्च संपादित करने में सदैव अग्रसर रहा हूं उन्होंने बताया कि जिस उम्मीद के तहत जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने मुझे तहसील कालपी उप जिलाधिकारी का दायित्व सौपा है उसी उम्मीद के तहत तहसील कालपी राजस्व कार्यो में सदैव अग्रसर रहूंगा तथा मैं उनके निर्देशों में सदैव खरा उतरूंगा साथ में उन्होंने यह भी अवगत कराया कि फरियादियों के लिए मेरे 24 घंटे दरवाजे खुले रहेंगे तथा फरियादियों की सेवा में सदैव समर्पित रहूंगा।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें