जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अखिलेश अग्निहोत्री ने बताया कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड,(ग्रामोद्योग अनुभाग) लखनऊ द्वारा उत्पाद विकास मानकीकरण एवं गुणवत्ता विनिश्चय योजना (हनी मिशन) अन्तर्गत हनी बाक्स एवं सम्बन्धित टूलकिट्स का वितरण किये जाने हेतु चयन किया जाना है। इस जनपद में शहद उत्पादन कार्य में रूचि रखने वाले व प्रशिक्षित व्यक्तियों को 05 दिवसीय गुणवत्तापरक प्रशिक्षण कराते हुये 05-05 हनीबाक्स (प्रति व्यक्ति) एवं सम्बन्धित टूल-किट्स वितरित किये जाने हेतु वित्तीय वर्ष-2026-27 में 20 व्यक्तियों (सामान्य/पिछडा वर्ग) का लक्ष्य आवंटित किया गया है। आवेदन प्राप्त करने हेतु प्रेस विज्ञप्ति जारी है, आनलाईन वेबसाईट https://upkhaditoolkit.upsdc.gov.in पर आवेदन उपरान्त कार्यालय दिवस स्थान-जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय, बैंक ऑफ इण्डिया प्रथम तल रनियां कानपुर देहात में दिनांक-11.06.2026 तक अपना आवेदन दे सकते हैं।













