विधायक निधि से गंभीरा गांव में 12.30 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का भूमि पूजन

रसूलाबाद कानपुर देहात। विधानसभा क्षेत्र रसूलाबाद के ग्राम पंचायत गंभीरा में विधायक निधि से 12.30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विकास कार्य के लिए भाजपा विधायक पूनम संखवार का आभार जताया।
कार्यक्रम में रसूलाबाद मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम शंकर सिंह ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र दिवाकर विधायक कार्यालय प्रभारी गौरव सिंह सोनू सिंह विजय सिंह निधान सिंह मंजीत सिंह रामपाल राजपूत भूरा राजपूत योगेंद्र घनश्याम शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधायक कार्यालय प्रभारी गौरव सिंह ने कहा कि विधायक निधि से कराए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि गंभीरा ग्राम पंचायत में इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जनहित से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं।
भूमि पूजन के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया तथा लोगों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें