जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा आगामी बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत पीस कमेटी मीटिंग कर त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये

कानपुर देहात – कृपया अवगत कराना है कि आज दिनांक 23.05.2026 को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद द्वारा थाना भोगनीपुर में एवं प्रशासन व समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा सम्बन्धित थानो पर आगामी बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न की गयी। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ संवाद स्थापित कर त्यौहार को आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाये जाने की अपील की गयी। साथ ही त्यौहार के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल-112 पर देने हेतु जागरूक किया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें