कालपी जालौन – एक ग्राम में पड़ोसी व्यक्ति से दो लोग गाली गलौज कर झगड़े को अंजाम दे रहे थे तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली कालपी उप निरीक्षक रामजीलाल पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वही झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम हीरापुर निवासी आशीष पुत्र बलखंडी जनपद कानपुर देहात मूसानगर निवासी अरुण पुत्र अरावती समेत दोनों लोग पड़ोसी व्यक्ति गाली गलौज कर झगड़ा कर रहे थे तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली हवालात में बंद किया उक्त घटना में कालपी पुलिस ने दोनों अभियुक्तों खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










