कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विभिन्न कार्रवाई की गई।
थाना बरौर पुलिस ने मु0अ0सं0-24/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त मोनू सैनी पुत्र मुंशीराम सैनी निवासी भैसेड़ा थाना पहाड़ीपुर जनपद भरतपुर राजस्थान उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
वहीं जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 21 व्यक्तियों का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया गया।
थाना रूरा पुलिस ने 2 व्यक्तियों, थाना गजनेर पुलिस ने 2 व्यक्तियों, थाना मूसानगर पुलिस ने 2 व्यक्तियों, थाना सिकंदरा पुलिस ने 5 व्यक्तियों, थाना रसूलाबाद पुलिस ने 2 व्यक्तियों तथा थाना शिवली पुलिस ने 8 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।










