कार्तिक पूर्णिमा के दृष्टिगत यमुना के घाटों का किया निरीक्षण

कार्तिक पूर्णिमा के दृष्टिगत यमुना के घाटों का किया निरीक्षण

कार्तिक पूर्णिमा पर्व के स्नानार्थियों की भीड़-भाड़ को दृष्टिगत रखते हुये उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अगुवाई में यमुना नदी के तट में स्थित घाटों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तथा भक्तों की पूरी सुविधाओं का ख्याल रखने के निर्देश दिये।

उल्लेखनीय हो कि धर्म नगरी कालपी में कार्तिक पूर्णिमा के पर्व को मनाने का विशेष महत्व है भक्तों के द्वारा धार्मिक रीति-रिवाज से यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगायेंगे। तथा पूजा अर्चना भी की जायेगी।
फलस्वरूप बिहारी घाट, पीला घाट में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है। मंगलवार को उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह,सीओ अवधेश कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव, अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला के साथ पुलिस प्रशासन तथा नगर पालिका के अधिकारियों के द्वारा घूम-घूम कर घाटों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विदित हो कि यमुना नदी के तटवर्ती प्राचीन घाटों में नगर पालिका के द्वारा सफाई व्यवस्था पुख्ता की गयी है। तथा महिलाओं के लिए अलग तरीके से सुरक्षा व्यवस्था अमल में लाई गई है। कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर यमुना नदी के किनारे घाटों में पुलिस,पालिका तथा अग्निशमन विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी तैनात रहेंगे

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें