उरई जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश/जनपद के कुशल कामगारों को काम, जनसामान्य को आराम के उद्देश्य से सेवामित्र पोर्टल का निर्माण किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से जनपद के नागरिक प्लम्बर, इलेट्रीशियन, ए०सी० रिपेयरिंग, नर्स, ट्यूटर, पेंटर, माली, रसोइया, ड्राइवर जैसी अन्य सेवाओं का लाभ 155330 पर कॉल करके प्राप्त कर सकते है।अतः जनपद के कुशल कामगारों जैस इलेट्रीशियन, ए०सी० मैकेनिक, नर्स, ट्यूटर, पेंटर, माली, रसोइया, ड्राइवर, कार / बाइक मैकेनिक, चाइल्ड केयर टेकर, फोटोग्राफर, टेलर, कम्प्यूटर / मोबाइल रिपयेरिंग आदि से अपेक्षा की जाती है कि वह अधिक से अधिक संख्या में सेवामित्र पोर्टल sewamitra.up.gov.in पर Skilled Worker Registration मेन्यू द्वारा अपना पंजीकरण स्वंय से अथवा जिला सेवायोजन कार्यालय, जालौन स्थान उरई में आकर करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 155330 पर सम्पर्क करें।










