
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 शान्ती उपवन अकबरपुर में शुभारम्भ एवम उद्धघाटन क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू जिला अध्यक्ष रेणुका सचान जिला प्रभारी अशोक राजपूत कैबिनेट मंत्री राकेश सचान स्वतन्त्र प्रभार राज्यमंत्री अजीत पाल राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला जिला पंचायत अध्यक्ष नीरजरानी विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान विधायक पूनम संखवार द्वारा किया गया प्रथम सत्र में विचार परिवार पर बोलते हुए क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने कहा भाजपा विचार परिवार’ वैचारिक रूप से जुड़े उन 40 से अधिक स्वतंत्र सामाजिक, सांस्कृतिक, छात्र, श्रमिक और राजनीतिक संगठनों से है, जिनका मूल लक्ष्य ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ और ‘हिन्दुत्व’ है भारतीय जनता पार्टी इस परिवार का मुख्य राजनीतिक अंग है भाजपा की विचारधारा को एक पंक्ति में कहना हो तो वह है ‘भारत माता की जय’। भारत का अर्थ है ‘अपना देश’। देश जो हिमालय से कन्याकुमारी तक फैला है और जिसे प्रकृति ने एक अखंड भूभाग के रूप में हमें दिया है। यह हमारी माता है और हम सभी भारतवासी उसकी संतान हैं। इस माता की जय में हमारा संकल्प घोषित होता है और परम वैभव में है मां की सभी संतानों का सुख और अपनी संस्कृति के आधार पर विश्व में शांति व सौख्य की स्थापना है द्वितीय सत्र में अध्यक्षता राजेश सचान संचालन सत्यम सिंह चौहान एवं द्वितीय सत्र के वक्ता भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने “मीडिया प्रबंधन” विषय पर विस्तार से अनूप अवस्थी ने कहा कि वर्तमान समय में विपक्ष द्वारा लगातार भ्रामक नेरेटिव फैलाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे समय में भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है कि वे जनता तक सही तथ्य एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पहुंचाएं।उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का एक सशक्त माध्यम है केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करें। क्षेत्रीय सोशल मीडिया के संयोजक महेंद्र विक्रम सिंह ने सोशल मीडिया को जनता की आत्मा बताया चतुर्थ सत्र में कल्यानपुर विधायक नीलिमा कटियार देश के समक्ष चुनौतियां पर बोलते हुए कहा जातिवाद पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं तक सभी की समान पहुँच सुनिश्चित करना राष्ट्र निर्माण के लिए सबसे बड़े और तात्कालिक कार्य हैं। मोदी एवम योगी सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है छठे सत्र में व्यवहारिक सत्र पर पवन प्रताप ने संबोधित किया इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी बन्सलाल कटियार राजेन्द्र सिंह चौहान राहुल अग्निहोत्री श्यामसिंह सिसोदिया अनिल शुक्ल वारसी राजेश सचान निर्मला संखवार बबलू शुक्ला कार्यक्रम संजोयक सुमित दिवाकर विकास मिश्र जिला मीडिया प्रभारी रहे










