भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महा अभियान का आयोजन कल दिनांक 22 मई 2026 9:00 से शांति पवन रूरा रोड अकबरपुर में प्रारंभ होगा होगा प्रशिक्षण अभियान 11 सत्रों में होगा यह प्रशिक्षण दो दिन 23 मई 2026 सायं काल 4:00 बजे तक चलेगा इस प्रशिक्षण महाभियान में प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल जी हिस्सा लेंगे इस आयोजन को लेकर जिला अध्यक्ष रेणुका सचान एवं पदाधिकारी जुट गए हैं आगामी विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कानपुर देहात की चारों विधानसभाओं से पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में प्रतिभाग करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू एवं जिला अध्यक्ष रेणुका सचान कैबिनेट मंत्री राकेश सचान स्वतंत्र राज्य मंत्री अजीत पाल राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला विधायक पूनम संखवार द्वारा किया जाएगा कार्यक्रम का संयोजक जिला महामंत्री चंद्र प्रकाश बबलू शुक्ला को बनाया गया है
दूसरे सत्र में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल जी भाग लेंगे एवं कार्यकर्ताओं को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव और संघटनात्मक गतिविधियों को लेकर प्रशिक्षित करेंगे दो दिवसीय 12 सत्रों में जिसमे पार्टी के विचारधारा, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण ,सोशल मीडिया प्रबंधन केंद्र और प्रदेश की योजनाओं के प्रचार प्रसार समिति विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा प्रशिक्षण वर्ग में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजपूत पवन प्रताप सिंह क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी वर्ग प्रमुख सुनील तिवारी सहित प्रदेश एवं क्षेत्र के पदाधिकारी शामिल होंगे।










