उरई। उप कृषि निदेशक एस०के० उत्तम ने बताया कि मुख्य सचिव महोदय, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के शासनादेश दिनांक 15.11.2019 एवं अपर मुख्य सचिव (कृषि) , उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के शासनादेश दिनांक 13.10.2022 के क्रम में दिनांक 22.05.2028 दिन शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे विकास भवन, उरई में स्थित रानी लक्ष्मी बाई सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में “किसान दिवस” की बैठक आहूत की गयी हैं, जिसमें कृषि एवं सिंचाई क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक विभाग के समस्त अधिकारियों से उक्त आहूत बैठक में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की जाती है। साथ ही बैठक में जनपद के कृषि प्रतिनिधियों, प्रगतिशील कृषकों को भी आमंत्रित किया जाता है।










