कानपुर देहात अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)अमित कुमार ने बताया कि कानपुर देहात के कलेक्ट्रेट कार्यालय, समस्त तहसीलदार कार्यालय तथा जिलाधिकारी के सीधे नियंत्रण में आने वाले कार्यालयों एवं अन्य राजकीय कार्यालयों की सभी प्रकार की रद्दी कागजों की बिक्री हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये लिफाफा बन्द निविदायें दिनांक 23-05-26 को प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 2:00 बजे तक नजारत अनुभाग में आंमत्रित की जा रही हैं। प्राप्त निविदाओं को दिनांक 23-05-26 को सायं 4:00 समिति के अध्यक्ष / सदस्यों के समक्ष खोला जायेगा। उक्त नियत दिनांक एवं समय के पश्चात निविदायें किसी भी दशा में स्वीकार नहीं की जायेगी। प्रत्येक निविदादाता को अपनी निविदा के साथ रू0 5000-00 (रू० पांच हजार मात्र) की धनराशि बतौर जमानत /अर्नेष्टी धनराशि जरिये बैंकड्राट/बैकर्सचेक / एनएससी जो जिलाधिकारी कानपुर देहात को देय होगा, जिसका भुगतान माती मुख्यालय स्थित बैकों में देय होगा। जिलाधिकारी कानपुर देहात के पक्ष में सर्वोच्चतम निविदादाता को अपना अनुबन्ध पत्र निर्धारित स्टाम्प शुल्क पर 07 दिन के अन्दर जमा करना होगा। जिलाधिकारी कानपुर देहात को निविदा स्वीकृत / अस्वीकृत करने का पूर्ण अधिकार रहेगा। ठेके की अवधि 31.03.2027 तक होगी, जो किसी भी दशा में बढ़ायी नहीं जायेगी।










