कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कानपुर देहात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के तहत मंगलवार को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत 262 वाहनों का चालान किया गया।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना, ट्रिपल राइडिंग करना, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना समेत अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।










