वर्षाकाल 2026 में रोपित किये जायेगे 50.27 लाख पौधे गंगा दशहरा पर घाटों की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था किये जाये समुचित प्रबन्ध  : जिलाधिकारी

कानपुर देहात – आज दिनांक 19.05.2026 को जिलाधिकारी, कपिल सिंह की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात अवगत कराया गया कि शासन द्वारा आवंटित वृक्षारोपण लक्ष्य के अनुसार जनपद कानपुर देहात में वन विभाग एवं अन्य 25 विभागों द्वारा जनपद कानपुर देहात 50.27 लाख पौधों का रोपण आगामी वर्षाकाल 2026 में किया जायेगा। जिलाधिकारी, कानपुर देहात द्वारा सम्बन्धित विभागों को वृक्षारोपण की कार्ययोजना समय से भेजने के साथ-साथ ग्रीष्मकाल के दौरान गत वर्षों में रोपित किये गये पौधों की सिंचाई एवं सुरक्षा व्यवस्था के समुचित प्रबन्ध किये जाने निर्देश दिये गये।
  ए0के0 पाण्डेय, प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात द्वारा सम्बन्धित विभागों से अपेक्षा की गयी कि वृक्षारोपण के लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण हेतु गड्ढ़ा खुदान की कार्यवाही माह जून 2026 के प्रथम सप्ताह तक अवश्य पूर्ण कर ली जाये तथा सम्बन्धित विभाग अपने विभागीय नोडल अधिकारी नामित करने से सम्बन्धित सूचना प्रभागीय वनाधिकारी, कार्यालय में उपलब्ध करा दें।
  ए0के0 पाण्डेय प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात द्वारा अवगत कराया गया कि 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया जाना है। जिस पर जिलाधिकारी, कानपुर देहात द्वारा सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये गये प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं शहरी निकाय स्तर पर पर्यावरण दिवस के  अवसर पर 10 पौधों का रोपण करने के निर्देश दिये। उक्त के अतिरिक्त एक्सियन जल निगम एवं डी0सी0 मनरेगा एवं जिला पंचायतीराज अधिकारी, कानपुर देहात को निर्देश दिये गये कि पानी की टंकी एवं ग्राम पंचायतों में स्थित सचिवालयों में अनिवार्य रूप से वृक्षारोपण कराया जाये।
जिला पर्यावरण समिति, कानपुर देहात की समीक्षा करने पर जिलाधिकारी, कानपुर देहात द्वारा निर्देश दिये गये कि वर्षाकाल से पूर्व नालों में प्लास्टिक इत्यादि की साफ-सफाई सुनिश्चित करायी जाये उक्त के अतिरिक्त नगर विकास विभाग को सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णतयः प्रतिबन्ध लगाने से सम्बन्धित अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये।
        जिला परियोजना अधिकारी, जिला गंगा समिति, कानपुर देहात द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 25 मई 2026 को गंगा दशहरा के अवसर पर जनपद के समस्त नदी घाटों होने वाली भीड़ होने की सम्भावना है। जिस पर जिलाधिकारी, कानपुर देहात द्वारा गंगा दशहरा के पूर्व को ध्यान में रखते हुये घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा के समुचित प्रबन्धन सुनिश्चित किये जाने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये गये। साथ ही क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, रनियॉ, कानपुर देहात को औद्योगिक इकाईयों से निकलने वाले अपशिष्ट जल को शोधित करने के उपरान्त ही छोड़ा जाये
Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें