रसूलाबाद-बिल्हौर मार्ग पर युवक का शव मिलने से सनसनी , चार दिन से था लापता

रसूलाबाद कानपुर देहात। रसूलाबाद-बिल्हौर मार्ग पर चौबेपुर और मुनौरापुर के बीच सड़क किनारे खंती में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव के पास एक मोटरसाइकिल संख्या UP 75 E 3617 भी पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मौके पर पहुंचे अंकित पुत्र राजकुमार निवासी गोपालपुर गडरिया थाना रसूलाबाद ने मृतक की पहचान अपने जीजा श्याम जी पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम गुलरिया थाना दिबियापुर जनपद औरैया के रूप में की। परिजनों के अनुसार श्याम जी 14 मई 2026 को अपने घर से ससुराल गोपालपुर गडरिया आने के लिए निकले थे लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला था।
बताया गया कि उनकी गुमशुदगी थाना दिबियापुर जनपद औरैया में 15 मई 2026 को दर्ज कराई गई थी। शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए। चौकी प्रभारी असालतगंज ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें