कानपुर देहात। अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
थाना गजनेर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में प्रकाश कठेरिया, अनिल कुमार और विक्रम को गिरफ्तार किया। वहीं थाना भोगनीपुर पुलिस ने जयराम तथा थाना मूसानगर पुलिस ने धीरू बंजारा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
इसके अतिरिक्त जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए विशेष अभियान चलाकर 23 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई डेरापुर, देवराहट, भोगनीपुर, मूसानगर, मंगलपुर, बरौर, रसूलाबाद और शिवली थाना क्षेत्रों में की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।








