रसूलाबाद में प्रमुख जन गोष्ठी सम्पन्न, पंच परिवर्तन पर दिया गया विशेष बल

राष्ट्र को परम वैभव पर पहुँचाने का जो हमारा संकल्प है वह हमारे कुटुंब को संस्कारित किये बिना पूर्ण नहीं हो सकता. आज टूटते हुए परिवार हमारे समाज के लिए चिंता का विषय है। यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह राकेश जी ने प्रमुख जन गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए
भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। उन्होंने संघ द्वारा चलने वाले पंच परिवर्तन के विषय पर चर्चा मे कहा कि स्व – बोध का जागरण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक दायित्व पंच परिवर्तन के पाँच प्रमुख विषय हैं. जिला कार्यवाह ने विस्तार से पंच परिवर्तन पर चर्चा करते हुए कहा कि हम केवल सरकारों के भरोसे व्यवस्थाओ को ठीक नहीं कर सकते बल्कि समाज के भरोसे ही हमारा देश पुनः
विश्व गुरु बनकर, विश्व का मार्गदर्शन कर सकेगा। राष्ट्र के परम वैभव का लक्ष्य लेकर ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले सौ वर्षो से शाखा के माध्यम से सतत समाज जागरण का कार्य कर रहा है.समापन वक्तव्य जिला संघ चालक रामलखन जी ने दिया.रसूलाबाद के KKDM विद्यालय मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी मे खण्ड रसूलाबाद के खण्ड कार्यवाह ओमेन्द्र ने बताया कि KKDM विद्यालय रसूलाबाद मे आयोजित हुआ प्रमुख जन गोष्ठी का यह कार्यक्रम संघ के शताब्दी वर्ष मे हो रहे सात कार्यक्रमों की श्रृंखला का पाँचवा कार्यक्रम है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज मे चल रहे विभिन्न समसामयिक विषयों पर एक सकारात्मक विमर्श खड़ा करना है, जिससे समाज की प्रमुख सज्जनशक्ति स्थानीय स्तर पर चलने वाले समाज के प्रश्नों की सहभागी बन सके, एवं स्थानीय स्तर पर ही उनका निस्तारण संभव हो सके
इस अवसर पर जिला संघ चालक रामलखन, जिला सम्पर्क प्रमुख बृजेन्द्र, खण्ड संघ चालक विश्वम्भर दयाल, जिला सह व्यवस्था प्रमुख चंद्रभाल,खण्ड बौद्धिक शिक्षण प्रमुख आलोक, सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख आशुतोष, रोहित, खण्ड
शारीरिक शिक्षण प्रमुख उत्कर्ष, खण्ड प्रचार प्रमुख जयशंकर, संत समाज से वासुदेवानंद सरस्वती, राजीव ,बरजोर सिंह, राजकुमार,सुधांशु, आनंद,सहित समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें