कालपी जालौन बीती रात हाईवे सड़क में 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति अज्ञात वाहन की टक्कर से चकनाचूर होकर घटनास्थल में मृत्यु हो गई।
खबर के मुताबिक बाबू पुत्र पीर बक्स निवासी इमलिया थाना आटा हाल निवासी नई बस्ती कालपी गुरुवार की रात्रि 9 बजे अपनी सब्जी की दुकान बंद कर लड़के के साथ जा रहा था वही खानकाह के समीप हाईवे सड़क को पार कर रहा था तभी अज्ञात वाहन अज्ञात चालक ने तेजगति से चला कर उक्त वृद्ध को जबरदस्त कुचलते हुए भागने में सफल हुआ वही वृद्ध की घटना स्थल में मृत्यु होना बताया गया घटना की सूचना पाकर कोतवाली कालपी कार्य वाहक प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल में पहुंचे वही हाईवे सड़क में मृत पड़े वृद्ध शवको पुलिस हिरासत में उठाकर वाहन में रखकर पंचनामा की कार्यवाही कर जिला अस्पताल उरई पोस्टमार्टम हाउस भेजा सूचना पाकर आए हुए परिजनों ने अपने परिवार के मुखिया को मृतक अवस्था में देखकर कोहराम मच गया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











