कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र स्थित पिचौरा गांव में गुरुवार रात करीब 10 बजे मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले इस घटना मे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है एक पक्ष की गुड्डी पुत्री भागीरथ ने आरोप लगाया है कि दुकान उधारी के लेन देन को लेकर गांव के वीर सिंह ने उनके पिता भागीरथ को गलियां दी जब उनके पिता ने इसका विरोध किया तो वीर सिंह बलवान सिंह पिंटू और करन सिंह ने लठी डंडों से हमला कर उन्हें लहुलुहान कर दिया गुड्डी ने यह भी आरोप लगाया कि बीच बचाव के दौरान उनके साथ भी मारपीट की गई वहीं दुसरे पक्ष के हरीशंकर का आरोप है कि गुरुवार रात 10 बजे भागीरथ ने शराब के नशें में उनके साथ गाली-गलौच की जब उन्होंने इसका विरोध किया तो प्रहलाद उनकी पत्नी गुड्डी और बेटो राहुल व पुष्पेन्द्र ने उनके घर मे घुसकर लाठी डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी राजपुर थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही उ
साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा
कानपुर देहात











