कानपुर देहात के राजपुर स्थित भाल मे एक महीने के मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई बच्चा सेना के जवान रामपाल का बेटा था रामपाल ने बताया कि गुरुवार रात उनकी पत्नी शिल्पी ने बच्चे को दूध पिलाया और वह सो गया शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे जब बच्चे के शरीर में कोई हलचल नहीं दिखी तो शिल्पी ने शोर मचाकर को जगाया परिजन तुरंत मां और बच्चे को लेकर राजपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी पहुंचे वहां चिकित्सक डॉ जीपी द्विवेदी ने परीक्षण के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया बच्चे की मौत से मां शिल्पी का रो रोकर बुरा हाल था रामपाल ने यह भी बताया कि करीब डेढ़ साल पहले शिल्पी ने राजस्थान के आर्मी अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया था जिसकी जन्म के दौरान ही मौत हो गयी थी
साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा
कानपुर देहात











