दिव्यांगजनों को लाभान्वित किये जाने हेतु जनपद में16 जून से शिविरों का होगा आयोजन, दिव्यांगजन उठायें लाभ

कानपुर देहात  जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशों के अनुपालन में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विनय उत्तम ने बताया कि दिव्यांगजनों के विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यू०डी०आई०डी० कार्ड) निर्गत किये जाने एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे-कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजना (ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर, वैशाखी, वाकिंग स्टिक, दृष्टिवाधित दिव्यांगजनों हेतु स्मार्टकेन, कुष्ठ रोगियों हेतु किट, मानसिक रोगी हेतु किट एवं श्रवण यंत्र आदि), शल्य चिकित्सा योजना / कॉक्लियर इम्प्लाण्ट, दिव्यांग दुकान निर्माण/संचालन योजना, दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन योजना से दिव्यांगजनों को लाभान्वित किये जाने हेतु जनपद में शिविरों का आयोजन किया गया है। आयोजित शिविरों का विवरण निम्नवत् है- तहसील परिसर मैथा में दिनांक 16 मई को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार विकास खण्ड डेरापुर में 19 मई को, विकास खण्ड मलासा में 20 मई को, विकास खण्ड सरवनखेडा में 22 मई को, विकास खण्ड राजपुर में 23 मई को, विकास खण्ड अमरौधा में 26 मई को, विकास खण्ड झींझक में 29 मई को, विकास खण्ड अकबरपुर में 02 जून को, विकास खण्ड संदलपुर में 03 मई को प्रातः 10ः30 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक किया जायेगा। इसी प्रकार 06 जून को तहसील परिसर रसूलाबाद में प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे किया शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने दिव्यांगजनों से अनुरोध किया है कि उक्त आयोजित शिविरों में पहुँचकर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। शिविर में आने वाले दिव्यांगजन अपना विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यू०डी०आई०डी० कार्ड), आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता, फोटोग्राफ व मोबाइल नम्बर साथ लेकर आयेंगे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें