उत्तर प्रदेश के महोबा में समाजवादी पार्टी के हमीरपुर सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अमर्यादित और कथित “देश-विरोधी” टिप्पणी के बाद भारी विरोध प्रदर्शन हुआ है। 14 मई 2026 को कलेक्ट्रेट माती परिसर में हुए इस घटनाक्रम के बाद से माहौल गरमाया हुआ है। सांसद के इस बयान के बाद कानपुर देहात में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया भाजपा कार्यकर्ताओं जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी कलेक्टर के बाहर प्रदर्शन किया सांसद के खिलाफ नारेबाजी की जिला पंचायत मे एकत्र होकर कलेक्ट्रेट के लिए कूच किया जिला अध्यक्ष रेणुका सचान के नेतृत्व में विधायक पूनम शंखवार एवं महिलाओं ने भारी संख्या में विरोध प्रदर्शन किया महिलाएं तख्ती लेकर चल रही थी जिसमें सपा सांसद माफी मांगो के नारे लिखे हुए थे महिलाओं का भारी हुजूम नारेबाजी करते हुए कलेक्ट पर पहुंचा जहां पर जिलाधिकारी कपिल सिंह बाहर निकाल कर आए प्रदर्शन कर रही महिलाओं का अभिवादन एवं सम्मान किया जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा हमीरपुर सांसद अजेंद्र सिंह लोधी जब तक माफी नहीं मांगेंगे तब तक विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा आगे आने वाले समय में विरोध और त्रीव होगा प्रदर्शन लाखों महिलाएं करेंगी संसद को प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी पर माफी मांगनी होगी समाजवादी पार्टी का इतिहास हमेशा अपराधिक रहा है जब उत्तराखंड अलग हुआ था तब मुलायम सरकार ने महिलाओं के प्रति क्या बर्ताव किया था पूरा प्रदेश जानता है उनकी सरकार में घरों से महिलाओं को निकलना मुश्किल था पुलिस स्टेशन गुंडे चलाते थे अपहरण फिरौती नौकरियों में भ्रष्टाचार एक जाति वर्ग को नौकरी यही सपा सरकार की काली कुंडली है आज एक सांसद प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द कह रहा है यह महिलाएं बर्दाश्त नहीं करेगी विधायक पूनम शंखवार ने कहा सपा सरकार की डीएनए में अराजकता है अपराधी एवं अराजक तत्व सांसद बन गए हैं इस दौरान निर्मला दीक्षित सुप्रिया गुप्ता उमा द्विवेदी राखी कक्कड़ राधा सविता मीना कटियार किरण अवस्थी कंचन मिश्रा दीपिका सेंगर प्रियंका सोनकर नीतू पांडे रसना सोनकर आदि प्रमुख रूप से रही।











