कानपुर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गौ तस्करी के मामले में आरोपी को अदालत ने सुनाई सजा और लगाया जुर्माना

कानपुर देहात – कानपुर देहात पुलिस के अनुसार वर्ष 2013 में थाना गजनेर क्षेत्र में गौ तस्करी के मामले में पकड़े गए आरोपी उत्तमचन्द्र उर्फ पप्पू दोहरे को अदालत ने दोषी करार दिया है। आरोपी के पास से चोरी के 6 गौवंश बरामद किए गए थे, जिन्हें तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।

मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर साक्ष्यों के आधार पर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। सुनवाई के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

इसके बाद एसीजेएम-प्रथम न्यायालय कानपुर देहात ने आरोपी को न्यायालय उठने तक की सजा और 3 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न भरने पर आरोपी को 10 दिन की साधारण जेल काटनी होगी।

पुलिस ने बताया कि अपराधियों को सजा दिलाने के लिए #ऑपरेशन_कन्विक्शन अभियान के तहत लगातार प्रभावी पैरवी की जा रही है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें